नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीरः सरस्वती नदी-कुंड और ब्रह्मकुंड परिसर का स्थल निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश

नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर में आगामी मलमास मेला के आयोजन से पूर्व मुख्यमंत्री के निदेशानुसार सरस्वती नदी एवं कुंड का जीर्णोद्धार तथा ब्रह्मकुंड परिसर में प्रतीक्षालय/शौचालय आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

सरस्वती नदी एवं कुंड का जीर्णोद्धार कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।  ब्रह्मकुंड परिसर में प्रतीक्षालय/विश्रामालय का निर्माण तथा शौचालय का जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज स्थल पर जाकर  सभी कार्यों का निरीक्षण किया। सरस्वती कुंड के दोनों तरफ दीवारों में सैंडस्टोन लगाया जा रहा है। साथ ही सैंडस्टोन का ही आकर्षक रेलिंग भी लगाया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से सैंडस्टोन लाया जा रहा है।

कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग ने बताया कि सम्पूर्ण कार्य जून माह के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लिया जायेगा।

पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ब्रह्मकुंड की सीढ़ियों एवं अंदर परिसर के भी क्षतिग्रस्त टाइल एवं ग्रेनाइट को भी बदला जाएगा। ब्रह्मकुंड परिसर के मुख्य प्रवेशद्वार के ग्रेनाइट की भी मरम्मती की जा रही है।

ब्रह्मकुंड जाने के रास्ते के मुख्य पुल के बगल वाले पुल के गार्डर के जर्जर होने का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में विगत माह के कार्य निरीक्षण के दौरान लाया गया था। इसके जीर्णोद्धार के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। तत्काल इस पुल को दोनों तरफ से बंद कर किसी भी तरह का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग एवं बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को निर्धारित समय पर समस्त कार्य को पूरा करने का निदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उपसमहर्त्ता राजगीर, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग/बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, स्थानीय पंडा समिति के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »