नालंदापर्यटनराजगीरसमस्या

राजगीर नगर विक्रय समिति की बैठक पदाधिकारी की उदासीनता के कारण हुआ रद्द

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर में टाउन लेवल फेडरेशन का चुनाव होने के बाद उसमें से चयनित दुकानदारों, श्रमिक संगठन के प्रमुख, सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों को नगर विक्रय समिति राजगीर, जिसे टाउन वेंडिंग कमेटी भी कहते हैं, इसका सदस्य बनाया गया था। जिसका अनुमोदन जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

लेकिन नगर विक्रय समिति में लिए गए निर्णय का अनुपालन आज तक नहीं होने का कारण आज की बैठक पूर्व निर्धारित थी, जो समय दोपहर 2:00 बजे से थी। लेकिन उसे कार्यपालक पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी के साथ बैठक होने के कारण दिन के 11 बजे कर दिया।

इस कारण इससे जुड़े फुटपाथ दुकानदार, श्रमिक संगठन एवं स्वैच्छिक संगठन के लोग तो पहुंच गए लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी, बैंक कर्मी, नगर मिशन प्रबंधक के अलावा किन्हीं की उपस्थिति नहीं रही, जिसके कारण आज के बैठक को सर्व सम्मति से रद्द किया गया।

इस मौके पर नगर विक्रय समिति के सदस्य एवं नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान ने कहा कि नगर विक्रय समिति में लिए गए निर्णय को अनुपालन नहीं होता है। इस कारण ऐसी बैठक का महत्व ही नहीं है। आने वाले दिनों में अगर इसी तरह की बात रहा तो संगठन से जुड़े फुटपाथ वेंडरों की हित के लिए आंदोलन करेगा।

मौके पर मंच के अध्यक्ष सह नगर विक्रय समिति के सदस्य रमेश कुमार पान ने  कहा कि बिहार के हर जिले में अस्थाई एवं स्थाई बेंडिंग जोन का निर्माण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में एक भी वेंडिंग जोन का निर्माण आज तक नहीं किया गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विदित हो कि पथ विक्रेता (आजीविका का संरक्षण और पथ विक्रय का विनियमन) अधिनियम 2014 के आलोक में बिहार सरकार ने बिहार राज्य फुटपाथ विक्रेता (आजीविका का संरक्षण एवं फुटपाथ विक्रय विनियमन) नियमावली व स्कीम 2017 के  तहत गठित नगर विक्रय समिति के सदस्य  थानाध्यक्ष राजगीर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल अस्पताल राजगीर, कनीय अभियंता नगर परिषद राजगीर, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक राजगीर सहित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राष्ट्रीय अनौपचारिक श्रमिक संघ एवं सदस्य संस्थाओं एवं सामुदायिक संगठन के प्रतिनिधि इसका सदस्य होते हैं। साथ ही फुटपाथ विक्रेता संगठन के प्रतिनिधि सहित फुटपाथ विक्रेता फेडरेशन के सदस्य तथा एक तिहाई महिला सदस्य का रहना अनिवार्य है।

इस अवसर पर सिटी मैनेजर मनोज कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि, बाजार जोन के अध्यक्ष मदन बनारसी, कुंड जोन से राघो देवी बस स्टैंड जॉन के सरोज देवी, मनोज यादव, झूला ज़ोन के अध्यक्ष अजय यादव, नागेंद्र यादव, वीरायतन जोन के रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष सह टीवीसी सदस्य गोपाल भदानी सहित डेंएनयु एलएम के लक्की, विनीता, बेबी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।