गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

कर्मा पूजा की मिट्टी लाने गए छोटा भाई की आहर में डूबने से मौत, बाल-बाल बचा बड़ा भाई

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना अंतर्गत सकरी गांव में कर्मा पूजा को लेकर बड़की आहर के पास से मिट्टी लाने गए दो सगे भाईयों का अचानक पैर फिसल गया और दोनों पानी से भरे आहर एक साथ गिर गए।

Younger brother who went to bring soil for Karma Puja dies due to drowning in Ahar elder brother narrowly escapes 1इस घटना पर आसपास में मवेशी चरा रहे लोगों की जैसे ही नजर पडी, वैसे ही आहर कूदकर आदित्य कुमार को बचा लिया, लेकिन आदित्य के कहने पर उसके छोटा भाई आयुष को बचाने के लिए लोग आहर में से किसी तरह बाहर निकला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आयुष कुमार के बड़ा भाई का इलाज करवाया गया। तब जाकर उसकी जान बची। मृतक के पिता श्याम राम और माता राधिका देवी है। मृतक दो भाई एक बहन है।

अचानक हुई इस हादसा से मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। वहीं पुलिस ने शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!