राजगीर-पटना ट्रेन सफर हुआ आउर सुहाना, जानें रेलवे की बड़ी सुविधा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर-पटना ट्रेन यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने राजगीर-पटना फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव कर इसे और सुविधाजनक बना दिया है। यह ट्रेन अब सुबह 6:30 बजे की बजाय 7:40 बजे राजगीर से पटना के लिए खुलेगी। इसके साथ ही 8:05 बजे नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट श्रमजीवी एक्सप्रेस भी राजगीर से पटना होकर रवाना होगी।

राजगीर-पटना फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन अब 7:40 बजे खुलकर महज दो घंटे पांच मिनट में पटना जंक्शन पहुंचेगी। 99 किलोमीटर का यह सफर 47 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से तय होगा। यह ट्रेन केवल आठ स्टेशनों- राजगीर, नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रुकेगी।

रेलवे ने सुबह में राजगीर से पटना तक बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। यह फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन श्रमजीवी एक्सप्रेस की भीड़ को कम करने में सहायक होगी। अब वैसे यात्री, जो साधारण टिकट लेकर श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफर करते थे। अब वे इस ट्रेन से कम किराए में अपना सफर कर सकेंगे।

सुबह 5:25 बजे राजगीर-दानापुर सवारी गाड़ी और 7:00 बजे राजगीर-फतुहा ट्रेन पहले से ही चल रही हैं। अब 7:40 बजे फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन और 8:05 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस यात्रियों को सुबह-सुबह पटना पहुंचने के लिए शानदार विकल्प प्रदान करेंगी।

हालांकि, रात में पटना से राजगीर आने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्टेशन मैनेजर ने कहा कि इस दिशा में भी रेलवे काम कर रहा है और जल्द ही रात्रि ट्रेन की सुविधा शुरू की जा सकती है।

बहरहाल ट्रेन परचालन में यह बदलाव न केवल यात्रियों के समय की बचत करेगा, बल्कि राजगीर और पटना के बीच रेल संपर्क को भी और अधिक सुगम बनाएगा। राजगीर और आसपास के इलाकों के लोग अब कम समय और खर्च में पटना तक की यात्रा कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार