Wednesday, April 23, 2025
अन्य

Rajgir Police: रंगदारी वसूलने वाले कुख्यात नेता यादव गिरोह के 2 अपराधी गिरफ्तार

सिलाव (नालंदा दर्पण)। राजगीर पुलिस (Rajgir Police) ने कुख्यात अपराधी नीतीश यादव उर्फ नेता यादव के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार विगत कुछ दिनों से सिलाव थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गिरोह के सदस्यों द्वारा व्यापारियों एवं जमीन के खरीद ब्रिकी करने वाले लोगो से डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने की बात पुलिस की संज्ञान में आई थी। जिसकी गंभीरता को देखते हुए नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर त्वरित अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर दो व्यक्तियों को अवैध हथियार, रंगदारी मांगने में उपयोग किये गए मोबाईल फोन एवं रंगदारी में लिये गए पैसा के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में छबिलापुर थाना के देवकी बिगहा गांव निवासी कृष्णा प्रसाद का पुत्र  रत्नेश कुमार और सिलाव थाना के एकसारी गांव निवासी चन्द्रिका प्रसाद का पुत्र अखिलेश प्रसाद शामिल है। गिरफ्तार दोनों आरोपित का लंबा अपराधिक इतिहास बताया जाता है।

पुलिस छापामारी दल में राजगीर पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, राजगीर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, राजगीर थानाध्यक्ष चन्द्र भानू, डीआईयू के पुलिस निरीक्षक अलोक कुमार सिंह, सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान, बेन थानाध्यक्ष विकेश कुमार, छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबर

ये हैं भारत के 15 विश्व प्रसिद्ध प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय: प्राचीन इतिहास की नई शुरुआत 10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जानें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े अनसुलझे रहस्य