नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

NEET question paper leak: हिलसा पहुंची सीबीआई टीम, रॉकी के घर का ताला तोड़कर ली तलाशी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। सीबीआई की टीम हिलसा पहुंचकर नीट प्रश्न पत्र लीक (NEET question paper leak) मामले की जांच करने में जुट गयी है। इसके साथ नीट प्रश्न पत्र लीक के तार नगरनौसा, थरथरी, छबिलापुर, इस्लामपुर, एकंगरसराय के बाद अब हिलसा से भी जुड़ गए हैं।

खबरों के मुताबिक सीबीआई के वरीय अधिकारियों की टीम इस मामले को खंगालने हिलसा पहुंची, जो सबसे पहले थाना पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारियों से कुछ बिंदुओं पर चर्चा की और फिर टीम के लोग गजेंद्र बिगहा गांव पहुंच गये, जहां राकेश कुमार उर्फ रॉकी के घर पहुंचे।

हालांकि रॉकी नहीं मिला और उसके घर के दरवाजे का ताला भी बंद मिला। सीबीआई टीम के आदेश पर हिलसा थाना पुलिस ने संबंधित वार्ड पार्षद को बुलाया और उसकी मौजूदगी में ताला तोड़कर रॉकी के घर की गहन तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान सीबीआई की टीम को क्या हाथ लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम पटना लौट गई।

बता दें कि नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो जाने का खुलासा पटना पुलिस द्वारा परीक्षा के दिन ही किया गया था। इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रहे थी। नीट परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद प्रश्न पत्र लीक को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future