नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर एसडीओ और डीएसपी ने पावापुरी जल मंदिर की घेराबंदी तोड़े जाने का लिया जायजा, कहा…

Rajgir SDO and DSP took stock of breaking the siege of Pawapuri Jal Mandir said

गिरियक (नालंदा दर्पण)। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्माण स्थली पावापुरी जल मंदिर के दीवार को बीती रात शरारती तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया। पावापुरी जल मंदिर एक पर्यटक स्थल है, जहां रोज हजारों की संख्या में पर्यटक मंदिर का दर्शन करने आते हैं और जल मंदिर का लुफ्त उठाते हैं।

पावापुरी जल मंदिर के प्रबंधक गीतम मिश्रा के अनुसार बीती देर रात कुछ शरारती तत्वों ने जल मंदिर स्थित पश्चिम दिशा के दीवाल को तोड़ दिया। जिसकी सूचना हमें सुबह मिली। जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जल मंदिर के चारों साइड लगे कटीले तारों को भी शरारती तत्वों के द्वारा बराबर काट दिया जाता है और दीवाल के सहारे मवेशियों को बांधा जाता है। जल मंदिर कर्मी के द्वारा मना करने के बाद भी इस तरह का काम किया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, एसडीओ अनीता सिन्हा , सहायक थाना पावापुरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस घटना के संबंध में जांच किया जा रहा है और जो भी शरारती तत्व विश्व में संलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल मंदिर के चारों तरफ कटीले तारों से घेरा जायेगा और स्थानीय थाना प्रशासन को कहा की जल मंदिर रात्रि 9:00 बजे बंद हो जाती है। जिसके बाद मंदिर परिसर में कोई भी मौजूद ना रहे, उसके लिए लगातार गश्ती किया जाए  और अगर कोई जल मंदिर परिसर में मंदिर बंद हो जाने के बाद पाया जाए तो उस पर करवाई की जाय।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »