चंडीनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

रजौली टोल टैक्स के पास भीषण सड़क हादसा, चंडी के दो युवकों की मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। नवादा जिले के रजौली टोल टैक्स के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। रजरप्पा से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चंडी थाना क्षेत्र के बिरनावां गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की देर रात बिरनावां गांव के कुछ युवक रजरप्पा से पूजा-अर्चना कर कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रजौली टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बिरनावां गांव निवासी अरविंद प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

सूरज कुमार की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इस दुर्घटना में धर्मराज यादव, लालटूस यादव, माहीप कुमार और रविकांत कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

घायल माहीप कुमार ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.