BPSC TRE-3 का OMR Sheet फिर से करें डाउनलोड, 27 तक दर्ज करें आपत्ति

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु 19 जुलाई से  से 22 जुलाई, 2024 तक आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा एवं सहायक वास्तुविद् के पदों पर नियुक्ति हेतु 18 जुलाई, .2024 को आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

आयोग ने सभी अभ्यर्थिंयों को सूचित किया है कि वे दिनांक 18 सितंबर से 24 सितंबर, 2024 तक स्वयं के Dashboard में Login करके अपना OMR Sheet (उत्तर पत्रक) एवं Response Sheet डाउनलोड कर सकते है।

Downloaded OMR Sheet एवं Response Sheet में त्रुटि रहने पर दिनांक 27.09.2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं उक्त निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

साथ ही दिनांक 24.09.2024 तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग के वेबसाईट पर OMR Sheet उपलब्ध नहीं रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज