वैशाली-कोडरमा फास्ट मेमू पैसेंजर का नियमित परिचालन शुरु

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वैशाली और कोडरमा के बीच नई फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63383/63384) का नियमित संचालन शुरू हो है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी। जोकि वैशाली, हाजीपुर, पटना, बिहार शरीफ, नालंदा, राजगीर, गयाजी और कोडरमा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी।
गाड़ी संख्या 63383: वैशाली से कोडरमाः यह ट्रेन वैशाली से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य कोडरमा तक पहुंचेगी-
- हाजीपुर: 06:05 बजे
- सोनपुर: 06:20 बजे
- पाटलिपुत्र: 06:55 बजे
- पटना: 07:35 बजे
- राजेन्द्रनगर: 07:48 बजे
- फतुहा: 08:15 बजे
- बख्तियारपुर: 08:55 बजे
- बिहार शरीफ: 09:35 बजे
- नालंदा: 09:55 बजे
- राजगीर: 11:20 बजे
- तिलैया: 12:10 बजे
- गयाजी: 13:20 बजे
- गुरपा: 14:15 बजे
- कोडरमा: 15:15 बजे (आगमन)
गाड़ी संख्या 63384: कोडरमा से वैशालीः वापसी में यह ट्रेन कोडरमा से शाम 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकते हुए वैशाली पहुंचेगी-
- गुरपा: 17:20 बजे
- गयाजी: 18:05 बजे
- तिलैया: 19:05 बजे
- राजगीर: 19:50 बजे
- नालंदा: 20:10 बजे
- बिहार शरीफ: 20:28 बजे
- बख्तियारपुर: 21:00 बजे
- फतुहा: 21:25 बजे
- राजेन्द्रनगर: 23:18 बजे
- पटना: 23:30 बजे
- पाटलिपुत्र: 00:05 बजे
- सोनपुर: 00:40 बजे
- हाजीपुर: 01:02 बजे
- वैशाली: 02:45 बजे (आगमन)
यह नई ट्रेन सेवा बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खासकर नालंदा, राजगीर और गयाजी जैसे पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अत्यंत सुविधाजनक होगी। इसके अलावा यह ट्रेन पटना और हाजीपुर जैसे प्रमुख शहरों को कोडरमा जैसे औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों से जोड़ेगी। इससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। यह मेमू ट्रेन अपनी गति और समयबद्धता के लिए जानी जाती है, जो यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया है कि ट्रेन की नियमितता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।





