राजनीतिनालंदाफीचर्डहिलसा

हिलसा में RSS की प्रमुख जन संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

हिलसा (नालंदा दर्पण/धर्मेंद्र कुमार)। हिलसा नगर स्थित एक निजी उत्सव हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संघ पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र साधना, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के सहयोग और आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस जन संगोष्ठी में सामाजिक और समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री ख्याली राम जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, कार्यशैली और सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित विचारधारा है, जो सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

उन्होंने युवाओं की सहभागिता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होना होगा।

इस अवसर पर संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.