अपराधनालंदाबिहार शरीफ

रिश्वत के बल सील बायो डीजल पंप फिर हुआ चालू ! डीएम को दिखाएगा अवैधता का एनओसी ?

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड के माधोपुर के बिहटा-सरमेरा पथ पर वर्षों से अवैध तरीके से संचालित सील बायो डीजल पंप फिर से चालू हो गया है।

बिना एनओसी लिए पिछले चार साल से यह डीजल पंप चल रहा था। विभागीय कार्रवाई के बाद यह कुछ माह पूर्व सील कर दिया गया था। लेकिन अचानक से यह पंप फिर से शुरू हो गया।Sealed bio diesel pump started again due to bribe Will show NOC to DM 2

बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के बायो डीजल पंप के फिर से शुरू होने पर पेट्रोलियम संघ ने आपत्ति व्यक्त की है। उनका मानना है कि इससे वैध पेट्रोल पंप को आर्थिक क्षति होती है। साथ ही सरकारी राजस्व को भी चूना लगता है।

बताया जाता है कि माधोपुर फोर लेन के पास संचालित बायो डीजल पंप वर्षों से तेल कंपनी से तेल नहीं खरीदकर कालाबाजार से तेल खरीदा जा रहा था।

लोगों को टैंकर के माध्यम से तेल दिया जा रहा था। उपर से बायो डीजल के नाम पर संचालक द्वारा गोरखधंधा की शिकायत भी मिल रही थी।

लोगों ने बताया कि किरासन तेल मिलाकर बायो डीजल तैयार किया जा रहा था। तेल सीधे नोजल से न देकर टैंकर से दिया जा रहा था।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के द्वारा कई बार डीएम को शिकायत भी भेजी गई। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पेट्रोल संचालकों की शिकायत है कि बायो डीजल पंप संचालक द्वारा लाखों रुपए की रिश्वत पहले भी दी गई थी और इस बार भी रूपये के बल पर पंप चालू किया गया है।

इधर उक्त बायो डीजल पंप की जमीन पर भी मुकदमा चल रहा है। बताया जाता है कि पंप की जमीन का कुछ हिस्सा गैरमजरूआ है। जो जांच का विषय है।

इधर जब हमारे क्षेत्रीय संवाददाता पंप का खबर करने गए तो बायो डीजल पंप संचालक उनसे उलझ गये। जब संवाददाता ने कहा कि आपका पंप बिना एनओसी के चल रहा है तो संचालक ने कहा कि उन्हें एनओसी मिल गया है।

जब संवाददाता ने कहा कि एनओसी दिखाईए तो उन्होंने कहा कि आपको क्यों दिखाएं, डीएम को दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker