नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह शर्मनाक घटना 20 नवंबर की है, जब पीड़िता के परिजनों ने रहुई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार दो युवकों ने नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे कीटनाशक दवा पिलाने की भी कोशिश की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए गए।

पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पहले आरोपी राहुल कुमार उर्फ जितेन्द्र कुमार, जो गोकुलपुर थाना क्षेत्र के बसनियामां का रहने वाला है, उसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी शिशुपाल कुमार (25), जो रहुई थाना के मंदिलपुर गांव का निवासी है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को उनके कृत्यों की कड़ी सजा दिलाई जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और गांव में माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि न्याय जल्द ही मिलेगा।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker