बिहार शरीफ सदर अस्पताल की हालत देख बिफरे नालंदा डीएम, दी कड़ी चेतावनी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में बनाए गए आईसीयू वार्ड में अधूरी तैयारी देख बिफरे।

ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य विभागों के साथ बैठक कर सारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया था।
उन्होंने सभी को चेताते हुए स्वयं निरीक्षण करने की बात कही थी। इसी को लेकर आज वे सदर अस्पताल पहुंचे थे। डीएम ने आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर का कनेक्शन नहीं होने न ही कंस्ट्रेटर मशीन में ऑक्सीजन मास्क की व्यवस्था रहने पर अधिकारियों की कड़ी फटकार लगायी।
उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का कोई बहाना नहीं चलेगा सारी व्यवस्था को आज ही 3 घंटे के भीतर पूरा कर लीजिए दुबारा आने पर अगर ऐसी व्यवस्था दिखी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सारी व्यवस्था की है तो इसका लाभ लोगों को जरूर मिलनी चाहिए। हवा हवाई से अब काम नहीं चलेगा। कार्य ऐसा कीजिए, जो धरातल पर दिखे और उसका लाभ लोगों को हो।
साथ ही एनेस्थेसिया के चिकित्सक के नहीं आने पर पर नाराजगी जताई। उन्होंने बनाए गए कोषांग के प्रभारी को अपनी देख रेख में कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर डीडीसी वैभव श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार, डीएस डॉ आरएन प्रसाद के अलावे के कई अधिकारी मौजूद थे।





