अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा अरपा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बहू निकली ससुर की हत्यारन, 4 गिरफ्तार

इस हत्याकांड ने गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला परिवार और समाज में पनप रहे आपसी संपति की लालच कलह की ओर भी ध्यान खींचता है

हिलसा (नालंदा दर्पण)। विगत 4 दिसंबर 2024 की शाम जब अरपा गांव में रोज़मर्रा की शांति छाई हुई थी, उसी दौरान एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। कालीयाचक थाना क्षेत्र के अंतर्गत विमलेश कुमार शर्मा उर्फ लाला सिंह की हत्या ने पुलिस और ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया।

अब 10 दिनों बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौनी साजिश के पीछे मृतक की बहू ऐभी देवी मुख्य अभियुक्त के तौर पर सामने आई है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार के अनुसार मृतक विमलेश कुमार शर्मा को 4 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे उनके घर से बुलाया गया। उन्हें मुकेश सिंह के चिमनी भट्टा के पास ले जाकर सिर में गोली मार दी गई। मृतक की पत्नी कामती देवी ने 6 दिसंबर को हिलसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें ऐभी देवी समेत पांच अन्य को नामजद किया गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अभियुक्तों को 14 दिसंबर को पटना और नालंदा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया कि ऐभी देवी ने संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के चलते अपने ससुर की हत्या की साजिश रची।

बताया जाता है कि ऐभी देवी की शादी वर्ष 2011 में मृतक के बेटे आशुतोष कुमार से हुई थी, जो मानसिक रूप से कमजोर बताए जाते हैं। आशुतोष ने दूसरी शादी कर ली थी। जिससे उनका एक पुत्र भी है।

यह जानकारी मिलते ही ऐभी देवी को लगा कि न केवल उसका ससुराल में रहना असंभव हो जाएगा, बल्कि उसे संपत्ति में भी हिस्सा नहीं मिलेगा। इस भावना से प्रेरित होकर उसने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ऐभी देवी, चंदन कुमार, अनिल सिंह उर्फ टुनटुन सिंह और मनीष कुमार उर्फ रजनीश शामिल हैं। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया।

हिलसा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार के नेतृत्व में इस मामले की जांच तेज़ी से हुई। डीआईयू टीम और हिलसा पुलिस के सहयोग से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मुख्य शूटर दीपक कुमार अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार