अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

राजद नेता के अंगरक्षक के पुत्र की हत्या कर उसके शव को गोल पोस्ट से टांग दिया

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार थाना पुलिस ने नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ अवस्थित के सोगरा हाई स्कूल मैदान के फुटबॉल गोल पोस्ट में फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया है।

Son of RJD leader Pappu Khans bodyguard was killed and his body was hanged from the goal post 1मृतक की पहचान गांव में रहने वाले उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता महेंद्र यादव आरजेडी से पूर्व विधायक पप्पू खान के निजी सुरक्षा गार्ड है। उपेंद्र का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

खबरों के मुताबिक उपेंद्र बिहार शरीफ में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह लोग अपने घर से वॉक के लिए निकले तो उनकी नजर उपेंद्र के शव पर पड़ी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उपेंद्र को पढ़ाई कर रहा था। उसकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी।

मृतक युवक के पिता महेंद्र यादव आरजेडी नेता सह पूर्व विधायक पप्पू खान के निजी सुरक्षा गार्ड है। करीब 10 साल से मृतक के पिता पप्पू खान के यहां पर तैनात है। उपेंद्र सोगरा में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

पिता महेंद्र यादव के अनुसार मंगलवार को वह अपनी पत्नी को प्रैक्टिकल की परीक्षा दिलवाकर वापस बिहार शरीफ लौटा था। बेटा स्नातक पार्ट टू का छात्र था। बिहारशरीफ में रहकर वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्हें आशंका है कि बिहारशरीफ के ही कुछ युवकों से उसका पहले विवाद हुआ था। उसी विवाद में हत्या कर शव को यहां लाकर फंदे से लटका दिया गया है।

इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को जिन पर शक है, उनसे बात की जा रही है। उपेंद्र की हत्या करने वालों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।