आँधी-पानी ने पान उत्पादक किसानों की फसल को फिर पहुँचाया भारी नुकसान

इसलामपुर (नालंदा दर्पण  )। इसलामपुर प्रखंड के बौरीडीह पंचायत के डौरा गॉव के अनिल चौरसिया का 15 कठा जमीन में लगे मगही पान की फसल आंधी पानी से बर्बाद गया है।

Storm water again caused heavy damage to the crop of betel producing farmers 1पीड़ित ने बताया कि यही खेती जीवकोपार्जन का एकमात्र साधन था। लेकिन आंधी पानी ने मुहं का निवाला छीन लिया है। अव कैसे परिवारों का भरन पोषण होगा। कुछ भी समझ में नहीं आ रहा।

यहाँ कोइ भी जनप्रतिनिधि याअफसर हम जैसे किसानों की सुध तक लेने नहीं पहुंचे हैं। हम भगवान भरोसे जीने को विवश है।

बता दें कि 30 सितंबर से 1 अक्टुबर के बीच अचानक आई आँधी-पानी में पान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अकेले अनिल चौरसिया को करीब 5 लाख रुपए मूल्य की पान फसल की क्षति हुई है।

इधर जानकारी मिलते ही इनौस जिला सचिव शत्रुधन कुमार ने पीड़ित किसानों से भेंट कर स्थिति जायजा लिया और सरकार से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की माँग की। ताकि राहत मिल सके।

 

अश्वगंधा की खेती के लिए काफी उत्साहित हैं बिहार के किसान : एसएन दास

भूतहाखार पंचायतः हाई प्रोफाईल खर्चीली मुखिया ने उतारे ‘खड़ाऊं प्रत्याशी’, क्योंकि…

रामपुर पंचायतः अभी सारे प्रत्याशी अपने जाति के हीरो बनने में जुटे हैं ! देखिए विकास का रोचक आकड़ा

खुले में शौच गया बच्चा पानी भरे खाई में लुढ़का, डूबने से हुई मौत

पत्नी की गला घोंट हत्या कर शव को नदी में फेंका, हत्यारोपी पति गिरफ्तार, बहन की ननद से की थी दूसरी शादी

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker