नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

घने कोहरे के बीच टेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ड्राइवर-खलासी जख्मी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के तीनी लोदीपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 431 बिहटा सरमेरा पथ पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ईंट लदे ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक एवं खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह स्थल पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए नगरनौसा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इसके बाद ग्रामीणों ने इस हादसा की चंडी थाना को सूचना दी, जिसके बाद चंडी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो वाहन को जप्त कर थाने ले गई और नगरनौसा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायलों से जानकारी ली। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »