नालंदाराजगीर

नहीं रहे बांग्लादेश निवासी बौद्ध चीनी मंदिर के प्रमुख डॉ. यू. पनियालिंकारा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। चाइनीज बाबा के नाम से मशहूर बौद्ध चीनी मंदिर के प्रमुख डा. यू. पनियालिंकारा का 77 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।

डॉ. यू. पनियालिंकारा नव नालंदा महाविहार के छात्र रहे हैं। वे 80 के दशक में बांग्लादेश से शिक्षा ग्रहण करने नालंदा आये थे। अपने गुरु डा. यू जागरा अभीबंश (तत्कालीन महाविहार के प्रोफेसर) की प्रेरणा ने उन्हें नालंदा का ही निवासी बना दिया। जबकि चाइनिज बाबा के नाम से प्रसिद्ध डा. पनियालिंकारा बांग्लादेश के निवासी थे।

वे बांग्लादेश के बोरिसर जिले से 1983 में नालंदा आये थे। उनका मूल जन्म स्थान एमटोली थाना क्षेत्र के वरगुना गांव है। 1985 में इन्होंने पालि भाषा से आचार्य किया। उस समय नव नालंदा महाविहार दरभंगा के कामेश्वर सिंह विवि से संबद्ध था।

उसी समय उनके गुरु डा. जागरा ने उन्हें नालंदा में बने चीनी बौद्ध मंदिर से जुड़ने की प्रेरणा दी। उनका धार्मिक क्षेत्र के अलावा शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से गहरा लगाव था। वे 10 वर्षों से महाबोधि महाविद्यालय नालंदा के शाशि निकाय के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।