गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

चैती छठ पर्व की गीतों से गूंज उठा पूरा नालंदा

नालंदा दर्पण डेस्क। कल नहाय खाय से चार दिवसीय चैती छठ पर्व शुरू हो जायेगा। इसके साथ ही पूरा नालंदा जिला छठ गीतों से गूंजने लगा है। पूरा जिला छठ मय और भक्तिमय हो गया है।

शहर की सड़कों से लेकर गांव की गलियों तक छठ गीतों के कैसेट बज रहे हैं। इसके अलावा जिन घरों में छठव्रत का आयोजन किया गया है, उस घर की महिलाएं भी छठ गीत गाने लगी हैं। इससे पूरा वातावरण छठ मय हो गया है।

राजगीर सूर्य कुंड, औगांरी सरोवर धाम, हिलसा सूर्य मंदिर जैसे ऐसतिहासिक जगहों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दान किया जाता है। यहां साल में दो बार छठ मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में इलाके के छठव्रती बड़ी संख्या में आकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना, आराधना और अर्घ्यदान करते हैं।

मान्यता है कि छठ महापर्व में सच्चे मन से पूजा आराधना करने वालों को यहां मनोवांक्षित फल मिलते हैं। प्रायः शहरों से गांव तक में छठ गीतों के कैसेट बजाए जा रहे हैं। ट्रैकों, बसों, टेंपो, कार, स्कार्पियो, इ रिक्शा, ट्रैक्टर आदि वाहनों में छठ गीतों के मधुर संगीत सुनने को मिल रहे हैं। सर्वत्र छठव्रत के छठ पजा साथ रामनवमी पूजा की भी तैयारी की जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख स्थानों पर छठ मेला को लेकर तैयारी व्यापक तैयारी की जा रही है। सभी छठ घाटों की साफ सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। तालाबों व नदियों में बेरी बस बल्ले से बैरिकेटिंग की जा रही है, ताकि कोई गहरे पानी में जाने से बच सके।

इसके अलावा छठे घाटों पर रोशनी का पुख्ता प्रबंध किया गया है। घाटों पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी छठव्रतियों की सुविधा के लिए अलग से तैयारी की जा रही है। हर जगह सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बदमाश युवाओं में फैशन बना हथियार लहराते वीडियो वायरल

तिलक समारोह में डीजे बजाना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

नालंदा में 99 बदमाशों पर लगाया गया CCA, दर्जन भर हुए जिला बदर

गर्मियों की छुट्टी में चालू रहेगा मिशन दक्ष और मध्याह्न भोजन

अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.