अपराधनालंदाहिलसा

दो गुटों में हुई जमकर मारपीट और फायरिंग, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। एकंगरसराय-पटना रोड किनारे अवस्थित बिजली कार्यालय से सटे पशु चिकित्सा कार्यालय के नजदीक दो गुटों में जमकर गाली गलौज, मारपीट के साथ-साथ गोली चलने की भी घटना घटी है।

इसकी सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को आते देख सभी बदमाश भागने में कामयाब रहे। इस मामले में आस पास के लोग पुलिस को कुछ भी बताने से बचते दिखे। कोई किसी के बारे में कुछ नहीं बताया।

एकंगरसराय थाना सह प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अभिजीत कौर ने कहा कि ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्राथमिकि दर्ज कर आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »