नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा से चोरी की अपाची बाइक लावारिस हालात में छबिलापुर से बरामद

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या- 31/23 में चोरी गये अपाची मोटरसाईकिल गाड़ी नम्बर- BR-21AA-2635 को छबिलापुर थाना के सहयोग से बरामद किया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष नगरनौसा थाना के द्वारा बताया गया कि उक्त अपाची मोटरसाईकिल को लावारिस अवस्था में छबिलापुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है, जिसे विधिवत जप्त कर नगरनौसा थाना लाया गया है। इस संबंध में वादी को सूचना दी जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।