बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है यह वृद्धाश्रम केन्द्र

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अतासराय मुहल्ला में अवस्थित वृद्धाश्रम केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को रहने लिए बेड की व्यवस्था की गई है। यह केंद्र समाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से शमा विकास समिति के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

This old age home center is proving to be a boon for the elderly 2समिति के सचिव निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को भरण पोषण अधिनियम के संदर्भ में निराश्रित उपेक्षित एंव बेसहारा वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु देखभाल के लिए यह केंद्र संचालित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में कुल 50 बेड हैं  और विभिन्न गांवों के वृद्धजनों में महिला एंव पुरुष की संख्या 14 है। जिसमें कोरवा गांव के यमुना राम 70 वर्षीय, रामईश्वर जलावर 71 वर्षीय, रामेश्वर जामादार 69 वर्षीय, मन्ती देवी 68 वर्षीय, वरडीह मठ गांव के मुसाफिर रविदास 69 वर्षीय, अतासराय गांव के विरजू चौधरी 69 वर्षीय, गौरवनगर मुहल्ला के उर्मिला देवी 69 वर्षीय, तुली विगहा गांव के सावित्री देवी 68 वर्षीय, गोपालगंज गांव के रीता देवी 66 वर्षीय, दिनेश पांडेय 73 वर्षीय, वड़ाय गांव के विलास रविदास 73 वर्षीय, कैलाश रविदास 69 वर्षीय, राणाप्रताप नगर मुहल्ला के विजय प्रसाद केशरी 68 वर्षीय, काशीपुर गांव के मुन्नी देवी 66 वर्षीय शामिल है

उन्होंने बताया कि इस केंद्र मे शिक्षित व प्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा साफ-सफाई के साथ साथ खान-पान का भी देखभाल किया जाता है, और केंद्र में फिजीयोथेरेपी आदि उपकरण के अलावा मनोरंजन का साधन उपलब्ध है। जिसके कारण इस नगर परिषद में यह केंद्र वृद्धजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

उन्होने आप का दान ही हमारी सेवाएं है, के साथ नये एंव पुराने वस्त्र के साथ आर्थिक सहयोग दान देकर वृद्धजनो को ससम्मान जीने का अवसर प्रदान करने का अपील किया है।

इस मौके पर केंद्र के सुपरीडेंटड फरहा नाज, डा. सचिन कुमार, पंकज कुमार, खुश्वू कुमारी, आशा कुमारी, भारतेंदु कुमारी, अनीश कुमार, व्रजेश कुमार, मो. खुर्शीद, पिंकी कुमारी, वीरेन पासवान आदि मौजूद थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker