नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही बच्ची को टोटो ने कुचला, मुआवजा को लेकर सड़क जाम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर बाजार के राजगीर रोड में पुरानी अस्पताल के पास टोटो की चपेट में आने एक पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी।

इससे आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जबकि घटना के समय टोटो पलटते ही किसी तरह चालक भागने मे सफल रहा।

सूचना पाते ही दल बल के साथ पुलिस-प्रशासन पहुंची और लोगों को समझाया। तब जाकर 2 घंटा बाद जाम हटी। इसके बाद आवागमन चालू हुआ।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर वापस लौट रही अमृता कुमारी की मौत रास्ते में टोटो की चपेट मे आने से हो गयी।

दारोगा रामाकांत राम ने बताया लोहार टोली मोहल्ला संजीव रविदास के पांच वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी की मौत टोटो की चपेट मे आने से हो गया है। शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, टोटो का जप्त कर लिया गया है। जबकि चालक फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नबालिग लड़कों के द्वारा टोटो को चलाने से अप्रिय घटनाएं बढ़ गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »