आवागमननालंदाफीचर्डराजगीर

परिवहन मंत्री ने राजगीर बस स्टैंड का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

राजगीर (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाउंड्री वाल निर्माण, साफ-सफाई तथा अन्य अधूरे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की।

मंत्री ने निर्देश दिया कि राजगीर बस स्टैंड को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजगीर पर्यटन का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएँ मिलनी चाहिए।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को स्टैंड परिसर में फैली गंदगी को तत्काल साफ करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बस स्टैंड को जल्द ही ऐसी सुविधा से लैस किया जाएगा। जहाँ पार्किंग, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और यात्री सूचना केंद्र जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हों।

राजगीर बस स्टैंड वर्तमान में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अंतर्गत है। लेकिन फिलहाल यहाँ से निजी बसों का भी संचालन हो रहा है। विकास कार्यों के चलते स्टैंड पर कई जगह कार्य प्रगति पर है।

श्रवण कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे कर राजगीर को एक शानदार और आधुनिक बस स्टैंड की सौगात दी जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.