गाँव-जवारनालंदाहिलसा

नगरनौसा के लोदीपुर गाँव में दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। इन दिनों चंडी-नगरनौसा अंचल में बिजली चोरी के मामले को लेकर विभागीय छापामारी जोरों पर है।

इसी क्रम में आज चंडी अंचल के एसडीओ आकाश गुप्ता ने नगरनौसा प्रखंड के लोदीपुर गाँव में औचक निरीक्षण करते हुए दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और जुर्माना लगाया।

इस संबंध में एसडीओ आकाश गुप्ता ने बताया कि लोदीपुर गाँव में नरेन्द्र कुमार पिता- स्व. रामजी महतो और अरबिंद कुमार पिता- रामबाबू साव को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि नरेन्द्र कुमार कनेक्शन काट दिए जाने के बाबजूद बिजली चोरी कर रहा था। उसपर कुल 37 हजार 8 सौ 87 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अरबिंद कुमार मीटर से बायपास तार जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। उस पर कुल 6 हजार 6 सौ 38 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।