अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पीटकर लाखों की संपत्ति लूटी, CCTV में कैद वारदात

“पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर के बिहार थाना क्षेत्र स्थित छज्जू मोहल्ले में देर रात हुई एक सनसनीखेज डकैती की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। करीब आधा दर्जन की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट करते हुए लाखों की संपत्ति लूट ली। 

घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। पीड़िता हिना ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से अपने पैतृक घर छज्जू मोहल्ला आई हुई थी। इसी दौरान छह नकाबपोश बदमाश जबरन घर में घुस आए और सबसे पहले उसे अपने कब्जे में ले लिया। अपराधियों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

डकैतों ने घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, महिला के पहने हुए आभूषण और महंगे बर्तनों समेत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। जाते-जाते अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और यह दावा किया कि उन्हें हत्या की सुपारी मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश संभवतः किसी गलत सूचना के आधार पर इस घर को निशाना बना बैठे, क्योंकि उन्हें पहले से घर में बड़ी रकम होने की जानकारी दी गई थी।

इधर पीड़िता के बयान पर बिहार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.