एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। औगांरी थाना क्षेत्र इलाके के औगांरी धाम में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दो युवक डूब गए। आस पास के ग्रामीणों ने दोनों युवकों को डूबते देख एक युवक डूबने से बचा लिया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान रसीसा गांव निवासी विनय पासवान के 14 वर्षीय पुत्र दीपक एवं ईलाजरत युवक की पहचान नारायणपुर पंचायत के चंदापुर गांव निवासी स्वर्गीय एमपी प्रसाद के 16 बर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रुप हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



