Home नालंदा जमीन दाखिल खारिज के लिए चक्कर लगा रही महिला का अंचल कार्यालय...

जमीन दाखिल खारिज के लिए चक्कर लगा रही महिला का अंचल कार्यालय में हंगामा

0

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)।  नालंदा जिला के बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला सीओ कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा मचाया।

बताया जाता है कि मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा निवासी महिला रूबी देवी अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए पिछले 2 सालों से चक्कर लगा रहे थी। जिसके बाद दाखिल खारिज नहीं होने पर महिला आक्रोशित हो गई और सीओ समेत सभी कर्मचारियों को गाली गलौज करने लगी।

इतना ही नहीं पुलिस महिला को समझाने लगा तो महिला ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई करने लगी। हंगामा कर रही महिला ने पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version