अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

उत्पाद विभाग की छापामारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी को छुड़ाया

दीपनगर (नालंदा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराब कारोबारियों द्वारा उत्पाद विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान हमले आम बात दिख रही है।

खबरों के मुताबिक दीपनगर थाना के राणाबीघा गांव में गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम मसोमतिया देवी के घर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने मसोमतिया देवी के पुत्र को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार भी किया।

लोकिन, जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार अभियुक्त को अपने साथ लेकर जाने लगी। इसी दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। इस रोड़ेबाजी में उत्पाद विभाग की टीम की दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर ग्रामीण अपने साथ ले गए।

उत्पाद निरीक्षक राम नरेश महतो के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी रविशंकर प्रसाद को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जो उत्पाद विभाग की टीम पर हमले के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »