नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

ऑटो पलटने से पिता का ईलाज करा घर लौट रहे पुत्र की मौत, दो गंभीर

बेन (नालंदा दर्पण)। पिता का ईलाज करा घर लौट रहे पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बिसु विगहा निवासी मुकेश यादव, संतोष यादव अपने पिता सुकर यादव का जनारो गांव से ईलाज करा ऑटो से गुरुवार की देर रात घर लौट रहे थे।

लौटने के क्रम में मिर्जापुर गांव के पास ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ऑटो दस फीट गड्ढे में पलट गई। ऑटो पर सवार मुकेश यादव की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में  मृतक का भाई संतोष यादव एवं ऑटोचालक शामिल हैं।

जख्मी लोगों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया गया। इधर घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियाँ एक पुत्र जो सभी नावालिग हैं, छोड गए हैं। जबकि मृतक की पत्नी सुषमा देवी (36) गर्भवती बताया जाता है। घटना से आहत पत्नी एवं छोटे छोटे बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर थानाध्यक्ष का प्रभार संभाले पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।