वार्ड सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ठगी का किया यूं भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी प्रखंड के जैतपुर पंचायत के धर्मपुर गांव‌ में प्रधानमंत्री आवास योजना में ठगी का भंडाफोड़ वार्ड सदस्यों ने किया है। चंडी पुलिस ने ग्रामीणों से ठगी करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।

Ward members busted fraud in Prime Ministers housing scheme one arrestedप्रखंड के जैतपुर पंचायत के धर्मपुर गांव‌ में शनिवार को एक अज्ञात युवक वहां के ग्रामीणों से पीएम आवास योजना का लाभ का झांसा दे रहा था।

वह ग्रामीणों से वंचित लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति पांच सौ रूपए और उनका आधार और बैंक अकाउंट की छायाप्रति ले रहा था। लगभग 14-15 ग्रामीणों से वह पांच-पांच सौ रूपए ठग चुका था।

इसी दौरान वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार और वार्ड सदस्या सुखिया देवी भी वहां पहुंच गई। पूछताछ में उसने बताया कि थरथरी प्रखंड कार्यालय से आए हुए हैं। पीएम आवास योजना में वंचितों को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी सूची तैयार की जा रही है।

वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जब उक्त युवक से जानकारी चाही तो उसने बताया कि वह हिलसा प्रखंड कार्यालय से आए हैं और सर्वे करने आएं हैं। गांव में 174 लोगों को आवास योजना देना है।

थरथरी प्रखंड कार्यालय में इस बाबत फोन कर जानकारी मांगी तो कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्रखंड में पीएम आवास योजना पर कोई काम नहीं हो रहा है  और न ही प्रखंड कार्यालय से किसी को सूची तैयार करने भेजा गया है। पीएम आवास योजना का काम बंद है।

इस जानकारी के बाद वार्ड अध्यक्ष ने फिर युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह पोलियो टीम की ओर से सर्वे करने आए हैं।

युवक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर इसकी सूचना चंडी पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंच कर ठगी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है।

हरनौतः मीडियाकर्मी को गोली मारने का आरोपी देसी कट्टा-कारतूस समेत गिरफ्तार

चंडी के लालगंज के पास बैंक में जमा करने आए व्यवसायी से रुपए से भरा बैग छीनकर फरार

लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी बिहार शरीफ के पहड़तल्ली के निवासियों की लड़ाई : संघर्ष मोर्चा

मुख्यमंत्री के गृह जिला में ठीक गणतंत्र दिवस की पूर्व रात्रि संविधान निर्माता डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा चुराई

चंडी के खंडहरनुमा ‘कर्पूरी भवन’ के जीर्णोद्धार के लिए आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम-डीएम को पत्र लिखा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker