नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

सनातन धर्म के विरोध में बोलने वाले की जीभ खींच लेंगे, आँख निकाल लेंगे : प्रज्ञा भारती

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों सनातन धर्म को लेकर पूरे बिहार में सियासी पारा काफी गर्म है। लगातार सनातन धर्म को लेकर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन में वार पलटवार भी चल रहा है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के द्वारा चोरा बगीचा इलाके में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सनातन धर्म को लेकर इंडिया महागठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है, जो आदि अनादि काल से चला आ रहा है। सनातन धर्म को जो भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है, उसका खात्मा होना तय है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं चंडी का रूप लेकर वैसे लोगो का खात्मा करेंगे, जो सनातन धर्म का विरोधी है।

प्रज्ञा भारती ने यह भी कहा कि अगर कोई भी सनातन धर्म के विरोध में कोई बोलेगा तो उसकी जुबान खींच लेंगे या कोई सनातन धर्म के आंख दिखाएगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »