अन्य
    Saturday, September 7, 2024
    अन्य

      सड़क हादसा में पति की मौत के बाद विधवा की निर्मम पिटाई

      नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर की रहने वाली अंजू देवी और उनके पति स्वर्गीय धर्मेंद्र शर्मा दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। अंजू की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनके एक तीन वर्ष का बेटा भी है। अंजू और उनके पति एक खुशहाल परिवार थे और कमाते-खाते थे।

      Widow brutally beaten after husbands death in road accident 211 माह पूर्व एक दिन धर्मेंद्र शर्मा ऑफिस से जाने के दौरान एक सड़क हादसा में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह खबर सुनते ही वह तुरंत अस्पताल पहुंची तो पता चला कि अंजू के पति की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में हैं। 11 माह इलाज चलने के दौरान हालांकि, 21 दिसंबर को अंततः अंजू के पति की मौत हो गई।

      इसके बाद अंजू ने अपने ससुराल वालों को इसकी सूचना दी। लेकिन ससुराल वाले अंजू पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे और कहा कि धर्मेंद्र शर्मा के इलाज में पैसे की कमी की वजह से मौत हुई है।

      फिर भी अंजू किसी तरह एंबुलेंस से अपने पति के शव को लेकर अपने ससुराल पहुंची। वहां अंजू को लगातार उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया गया। पति के क्रिया कर्म के दौरान अंजू के भैसुर ने उसके साथ मारपीट की और मर जाने को कहा। संपति में कोई हिस्सा नहीं देने की धमकी दी।

      अंजू ने इस बात का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और मायके वालों की मदद से अंजू को ससुराल से मुक्त कराते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      फिलहाल अंजू एक जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर है और वह नालंदा जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रही है।

      वहीं इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के मायके वालों द्वारा थाने में मारपीट की सूचना दी गई है जिसके बाद पुलिस द्वारा पुलिस महिला को उसके ससुराल से बचाते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

      थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि अभी तक पीड़ित महिला या उनके मायके वालों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!