Homeअपराधबिहार थाना गेट पर पत्नी ने युवक को बीच सड़क चप्पल से...

बिहार थाना गेट पर पत्नी ने युवक को बीच सड़क चप्पल से पीटा, जानें पूरा मामला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित बिहार थाना गेट के सामने उस समय अचानक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक पत्नी अपने पति को लात, घुसों और चप्पलों से धुनाई करने लगी।

बताया जाता है कि बिंद थाना के जाखौर गांव निवासी पिंकी कुमारी का कहना है कि उसके पति संजय चौधरी ने दस दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली है। उसे जीवन यापन करने के लिये खर्चा भी नही देता है। जबकि उसके तीन बच्चे भी है।

वहीं पति संजय चौधरी का कहना है कि उसकी पत्नी पिंकी कुमारी का 6 महीने से गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसके साथ छह महीने पहले फरार भी हो चुकी है।

संजय ने आगे बताया कि फरार होने के बाद उसके द्वारा अपने पत्नी को वापस लाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन जब उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी तो उसने दो महीना पहले कोर्ट में दूसरी शादी कर ली।

इसी विवाद को लेकर पति और पहली पत्नी ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सड़क पर उलझना शुरू कर दिया। जिसके बाद पहली पत्नी ने बीच सड़क पर ही अपने पति की जमकर धुनाई कर दी।

हालांकि, इस मामले को लेकर एससी एसटी थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। जिसकी सुनवाई को लेकर दोनों बिहार शरीफ के एससी एसटी थाना में आए हुए थे।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें