29.2 C
Bihār Sharīf
Tuesday, November 28, 2023
अन्य

    युवक की हत्या कर शव को पेड़ से टांगा, लोकेशन ट्रेस कर लाश तक पहुंची पुलिस

    “पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। रिंग होने के बाद भी वह मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा था। तब लोकेशन के आधार पर पुलिस घटनास्थल तक पहुंची। जहां उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली..

    अंदेशा है कि नाच देखने के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ होगा, जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया…

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के गिरियक थाना अंतर्गत रैतर गांव में बीती रात बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। अगले दिन पुलिस खंधा से शव बरामद की।

    The young man was murdered and his body was hanged from a tree. Police reached the spot after tracing the location 1मृतक रैतर निवासी किशोरी प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र लोहा कुमार रात में नर्तकियों का नाच देखने निकला था। जिसके बाद वह नहीं लौटा। रिंग होने पर वह मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा था।

    इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अमरूद के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकी लाश बरामद की। मृतक के शव का पैर भूमि पर टिका था। इससे पुलिस भी घटना को हत्या मान रही है। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। युवक गांव में रहकर खेती करता था। अंदेशा है कि नाच देखने के दौरान उसका किसी से विवाद हुआ होगा, जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

    थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना मिली थी। रिंग होने के बाद भी वह मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा था। तब लोकेशन के आधार पर पुलिस घटनास्थल तक पहुंची। जहां उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली।

    उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या की वारदात प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    विज्ञापित

    error: Content is protected !!