नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीतिशिक्षा

संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करने का आचरण सांस्कृतिक धरोहर के विपरित : उपराष्ट्रपति

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार को अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय भ्रमण पर नालंदा पहुंचे। जहां विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने उनको अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति पहली बार नालंदा विश्वविद्यालय आकर काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने राजगीर की वादियों के बारे में भी चर्चा की। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए।

उपराष्ट्रपति ने एक गुरु के रूप में छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवाल पर सरलता पूर्वक जवाब देते हुए संवैधानिक संस्था पर किये जाने वाले टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करने का आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरित है। ऐसा जो भी कर रहें है, चाहे जाने व अनजाने में देश का बहुत बड़ा अहित कर रहें है। जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर हो उसका आचरण उतना हीं मर्यादित होना चाहिये।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।