गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

राखी बांधने मायका जा रही महिला पर वन सूअरों ने हमला कर मार डाला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)।  नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव के पास वन सूअर के हमले से एक महिला की मौत हो गई। है। मृतका की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी बिजली पासवान की 28 वर्षीया पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।

वन सूअरों का हमला 1खबरों के मुताबिक बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर से वह अपने मायके नूरसराय थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव आ रही थी। तभी उसे प्यास लगी और रास्ते मे चल रही बोरिंग के समीप जाकर पानी पीने लगी।

उसी दौरान वन सूअरों ने हमला कर दिया। गोद से बच्चा छिटकर दूर जा गिरने से वह सकुशल बच गया। वहीं, महिला पर हमला कर वन सुअरों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो घटनास्थल पर पहुंचे।

इसके बाद जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लेकर गांव पहुंचे। पर्व के मौके पर हुए इस घटना से पूरा गांव मर्माहत हो उठा।

घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना की पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

Editor

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।