गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन क्लस्टर हाउसिंग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नूरसराय प्रखण्ड के अंधना पंचायत के झामाडीह ग्राम में क्लस्टर हाउसिंग का निर्माण किया जा रहा है।

इस क्लस्टर में 29 लाभुकों द्वारा अपने आवास का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज इस क्लस्टर हाउसिंग का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।

इस क्लस्टर में लगभग सभी लाभुकों द्वारा आवास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। दो लाभुकों के आवास का कुछ कार्य शेष है, जिसे जल्दी पूरा कराने का निदेश दिया गया।

सभी घरों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के माध्यम से व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, इस कार्य को तेजी से पूरा कराने को कहा गया।

घरों में नल जल का कार्य हो चुका है, जल मिनार का कार्य शेष है, जिसे पूर्ण करने का निदेश दिया गया। पक्की गली-नाली का कार्य भी कराने का निदेश दिया गया।

इस क्लस्टर में मनरेगा पार्क का भी निर्माण किया जाना है, जिसे क्रियान्वित करने को कहा गया। घरों में बिजली कनेक्शन हेतु लाभुकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन देने को कहा गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »