नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

बाइक के धक्के से महिला की मौत, बाइक समेत चालक फरार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के बैरा गांव की एक 45 वर्षीय महिला की मौत बाइक की चपेट में आने से हो गयी है। यह हादसा इसलामपुर पटना मुख्य मार्ग पर शेखअवदुला मोड़ के पास हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक गंगीया देवी का शव बरामद कर पोष्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना का अंजाम देकर बाइक के साथ चालक भागने मे सफल रहा है।

इस संबंध में मृतक के पति सुखू चौधरी ने थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर लोगों ने बताया कि शेख अब्दुला मोड़ के पास वाहन से उतरकर महिला दरियापुर गांव में परिवार से मिलने जा रही थी और सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना हो गई। मृतका के आधा दर्जन संतान है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »