अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

रहस्यमय फायरिंग में महिला को लगी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवापर गांव के पास बीती रात एक सनसनीखेज घटना घटी, जिसमें एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के करिंगपुर गांव निवासी रूबी देवी के रूप में हुई है। जो बिहार शरीफ के एक ऑटो चालक जितेंद्र महतो की पत्नी हैं।

इस घटना के बाद महिला को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना उस समय हुई। जब जितेंद्र महतो अपनी पत्नी को लेकर छठ पूजा के बाद देर शाम ऑटो से घर लौट रहे थे।

जितेंद्र ने बताया कि चंदवापर गांव के समीप आम के बगीचे से पटाखों जैसी आवाजें आ रही थीं। उन्हें लगा कि कोई पटाखे चला रहा होगा। लेकिन अचानक कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद उनकी पत्नी रूबी देवी दर्द से कराहने लगीं। जांच करने पर पता चला कि रूबी के जबड़े के पास गोली लगी थी।

इसके बाद घबराकर वह अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि गोली महिला के जबड़े में फंसी हुई है और स्थिति गंभीर है। इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चंदवापर गांव के आसपास की इलाके में रहस्यमयी फायरिंग की यह घटना लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

जितेंद्र महतो ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पत्नी पर इस तरह से हमला होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को पटाखों के शोर के साथ हो रही गोलीबारी के एंगल से भी देख रही है और यह जांच कर रही है कि यह घटना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा थी या किसी अन्य उद्देश्य से फायरिंग की गई।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker