युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, महिला ने लगाई फांसी, पकड़ाया नकली शराब निर्माण का अड्डा

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण )। बिंद थानान्तर्गत बेनार-सकसोहरा मार्ग पर प्रेमनगर पुलिया के पास आज तड़के एक बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी पहचान पटना जिले के बाढ़ थानान्तर्गत गुलाबबाग गांव निवासी अरुण यादव के रूप में की गई। 

बताया जाता है कि अरुण यादव अपने एक सहकर्मी के साथ बाइक से बिहारशरीफ से बाढ़ लौट रहा था कि इसी बीच पिछा कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे प्रेमनगर पुलिस के पास गोली मार दी। जिसे आनन-फानन में ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बाढ़ में ई-रिक्शा का शोरूम चलाता था।

समाचार प्रेषण तक हत्या का कारण एवं हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुराल वाले शव रखकर हुए फरारः  लहेरी थानान्तर्गत मथुरिया मोहल्ले में पति संग हुई मामूली विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका रामजी प्रसाद की पत्नी ऋचा देवी(32) बताई जाती है।

बताया जाता है कि आज अहले सुबह किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो रहा था। विवाद होने के कुछ देर बाद महिला दूध लेकर आयी और उसके बाद कमरे जाकर फांसी लगा ली।

इसकी जानकारी मिलते ही ससुराल वाले उसके शव को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। लोकिन अस्पताल से लौटने के बाद शव को कमरे में रख कर पुलिस के भय से फरार हो गए।

खबरों के मुताबिक मृतका की 2015 में शादी हुई थी। उसका पति सोना-चाँदी की दुकान में कारीगरी का काम करता है। जिससे 5 साल का एक पुत्र और 2 साल की पुत्री है।

उत्पाद विभाग ने पकड़ा नकली शराब बनाने का अड्डा, दो गिरफ्तारः  सोहसराय थानान्तर्गत मंसूरनगर मोहल्ला में उत्पाद विभाग की टीम ने मिली गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नकली शराब बनाने के धंधा का भंडाफोड़ किया है।

बताया जाता है कि उत्पाद निरीक्षक विजय कुमार को फोन पर सूचना मिली थी कि मंसूरनगर मोहल्ला में नकली शराब बनाने का धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट, झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग का नकली ठप्पा लगे देशी पाउच बरामद किया।

इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने की अन्य सामग्री भी बरामदगी करते हुए इस कालेधंधे में लिप्त दो कारोबारियों को दबोच भी लिया।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker