अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद मिला शव, बीबी से था अवैध संबंध

नालंदा दर्पण डेस्क। मानपुर थाना पुलिस ने केवल बिगहा गांव में पिछले 5 दिनों से लापता युवक का शव को बरामद किया है। मृतक रामदेव चौहान का 33 वर्षीय पुत्र मुकेश चौहान बताया जाता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक पिछले 30 नवंबर से घर से गायब था। इस संबध में 4 दिसंबर को मृतका की पत्नी ने गांव की एक महिला और उसके पति के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराई। मामला दर्ज होने पर पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इसी बीच युवक का शव बरामद हुआ।

बताया जाता है कि जिस झोपड़ी से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां आरोपी को कुछ ग्रामीणों ने देखा था। मृतक का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है। संभवतः इसी कारण युवक की हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।