अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      अंबेर मोहल्ला में जुआ खेलते वार्ड पार्षद पति-पुत्र समेत 19 लोग धराए, 1.78 लाख रुपए नगद और ताश के पत्ते बरामद

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबेर मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलते बिहारशरीफ नगरनिगम के वार्ड पार्षद पति- पुत्र समेत 19 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास एक लाख 78 हजार रुपए, ताश के पत्ते और 18 मोबाइल को बरामद किया है।

      19 people including ward councilor husband and son caught gambling in Biharsharifs Amber Mohalla Rs 1.78 lakh cash and playing cards recovered 2सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेर मोहल्ला स्थित मधु कुमार के मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खोल खेल रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

      गिरफ्तार रवि कुमार उर्फ आशीष रंजन वार्ड पार्षद पति जबकि चंदन कुमार वार्ड पार्षद के पुत्र बताए जा रहे हैं। गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ बड़ा बाबू समेत अधिकांश अभियुक्तों का लम्बा अपराधिक इतिहास पाया गया है, जो हत्या / लूट / डकैती / शराब / हत्या का प्रयास / इत्यादि कांडों में आरोप पत्रित रहे है। इनके ऊपर नालंदा पटना में कई मामले दर्ज हैं।

      कौन कौन हुआ गिरफ्तारः

      1. रवि कुमार उर्फ आशीष रंजन पिता – राजकिशोर प्रसाद साकिन अम्बेर थाना-बिहार।
      2. मुरारी प्रसाद पिता – स्व० भागीरथ प्रसाद साकिन- गोटिया थाना अस्थावां।
      3. जितेन्द्र कुमार पिता स्व० नवल किशोर प्रसाद साकिन- अम्बेर।
      4. अजय कुमार पेठ-स्व० रघुनंदन प्रसाद साकिन- सतकपुर थाना-बिन्द।
      5. सुनील कुमार पिता स्व० भीम यादव साकिन बरादरी थाना-बिहार।
      6. राकेश कुमार पिता -कमलदेव प्रसा साकिन– नगर निगम ऑफिस, बिहारशरीफ के सामने।

      7 . नृपेन्द्र कुमार उर्फ निप्पू कुमार पिता -अखिलेश प्रसाद साकिन प्रहलादपुर थाना- घोसवरी कुमार।

      1. दीपक कुमार पिता -जगदीश प्रसाद साकिन- बकरा गिरियक।
      2. नीरज पिता – नरेश तांती साकिन अम्बेर।
      3. चंदन कुमार पेठ- सुभाष चन्द्र बोस साकिन-नईसराय राणा विगहा।
      4. बिक्रम कुमार पिता दिनेश प्रसाद साकिन-अम्बेर लालू पोखर।
      5. चिंटू कुमार पिता -अर्जुन प्रसाद साकिन – अम्बेर थाना- बिहार जिला-नालंदा।
      6. चंदन कुमार पिता भोला प्रसाद साकिन-पतुआना बिहार।
      7. सोनू कुमार पिता उपेन्द्र प्रसाद साकिन – बसंतपुर थाना रहुई।
      8. बंटी कुमार पिता रामानंद प्रसाद साकिन-नंदपुर थाना-भागनविगहा।
      9. नवीन कौशल उर्फ बंटू पिता – देवेन्द्र प्रसाद सिंह साकिन कुंडी थाना-नूरसराय।
      10. संजीव कुमार पिता- शिवराम यादव साकिन- माफी थाना अस्थावा।
      11. विपिन बिहारी उर्फ पिण्टू पिता डॉ० राजेन्द्र प्रसाद साकिन- ग्रहमी थाना- नीमचकबथानी गया।
      12. धर्मेन्द्र कुमार पिता कमला प्रसाद साकिन ईश्वरचक थाना-बिन्द जिला-नालंदा। शामिल है।

      पुलिस छापेमारी दल में सदर डीएसपी के अलावे नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!