अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा डीडीसी आवास के पास 2 युवक को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर अवस्थित बिहार थाना इलाके के टीकुलीपर एतवारी बाजार में दो युवक को गोली मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका भाई गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस वारदात के पीछे आपसी संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र विनय बिहारी के रूप में हुई है। इसका दूसरा भाई गणेश कुमार गंभीर रुपसे जख्मी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना नालंदा डीडीसी आवास से महज 15 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस कमरे से एक हथियार को बरामद किया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि उमेश प्रसाद और सुरेश प्रसाद दोनों भाई हैं। दोनों भाई के पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बिहार शरीफ में सुरेश प्रसाद किराए के मकान पर रहते हैं। सुरेश प्रसाद के साथ इनके पिता सोहराई यादव भी रहते थे।

सोहराई यादव ने अपने दूसरे बेटे उमेश प्रसाद के तीनों बेटों विनय बिहारी, गणेश कुमार और मुन्ना को समझौते के लिए बुलाया था। पहले से किराए के घर में सुरेश प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार, श्याम किशोर और शंभू मौजूद थे। इस दौरान चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया और मकान में ही फायरिंग हो गई।

इस पूरे मामले में सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर चचेरे भाइयों में बहस हुआ था। इस दौरान गोली लगने से एक की मौत हुई और दूसरा जख्मी हो गया है। सुरेश प्रसाद किराए के मकान पर रहते थे। यहीं समझौता के लिए उमेश प्रसाद के तीन पुत्र आए थे। सुरेश प्रसाद के पिता ने समझौता के लिए बुलाया था। हालांकि पूरी घटना की जांच चल रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=2Qu5x63jz88[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V24pgHBCGtI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ppnk_e8ADiw[/embedyt]

 

डीएसपी और थानाध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण सभा आयोजित कर छात्राओं को दी अहम जानकारी

जन संवाद कार्यक्रम के बीच देखिए जल नल योजना में लूट का हाल

राजगीर प्रशासन के खिलाफ पीड़ित दुकानदारों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

बेटी संग छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, महिला समेत कई जख्मी

501 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाला गया, भक्तिमय हुआ वातावरण

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »