गाँव-जवारनालंदाहिलसा

501 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाला गया, भक्तिमय हुआ वातावरण

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के कटवा रसलपुर गांव में आपसी सहयोग से गांव के देवी स्थान में शारदीय नवरात्रा पाठ का आयोजन किया गया है।

इसके पहले ग्रामीणों के द्वारा खरजमा पचरुखिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास तालाब से 501 कलश में जलभरी कर गाजे बाजे के साथ देवी स्थान तक शोभा यात्रा निकाला गया।

ग्रामीण सह समाजसेवी सदनलाल सिंहा ने बताया कि यहाँ 24 घंटा के लिए अखंड कीर्तन और पाठ समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुराधा देवी, मुकेश कुमार इंद्रजीत कुमार, विष्णु कुमार, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, अरविंद यादव, विनय यादव, कंचन देवी, आदि लोग मौजूद थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FboVjZ7so8M[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।