अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बेटी संग छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, महिला समेत कई जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई बिगहा गांव में दबंगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर दी। जिसमें एक महिला समेत कई लोग जख्मी बताए जाते हैं। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी जब ट्यूशन जाती है तो गांव के ही एक मनचले युवक द्वारा छेड़खानी की जाती है। शिकायत के बावजूद आरोपी युवक अपनी हरकतें नहीं छोड़ रहा था।

आज जब परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने इट पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान बदमाशो द्वारा गोलीबारी की जाने की बाते भी सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने गोलीबारी की घटना से साफ इंकार कर रहे हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FboVjZ7so8M[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।