अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बिजली चोरी करते 4 लोग धराए, लगा जुर्माना, प्राथमिकी भी दर्ज

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बिजली विभाग की टीम ने एक गांव में छापेमारी कर अवैध रुप से बिजली उपयोग करते पकड़े गए 4 लोगों को पर जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

कनीय बिजली अभियंता राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से टीम गठित कर रतनपुरा गांव में छापेमारी किया। इस दौरान अवैध रुप से बिजली उपयोग करते 4 लोगों को पकडा गया।

इस संबंध में रतनपुरा गांव के प्रभात कुमार पर 27789 रुपए, महेंद्र प्रसाद पर 27857 रुपए, रेखा कुमारी पर 30284 रुपए, शिवशंकर पांडेय पर 32979 रुपए जुर्माना लगाते हुए इन लोगों के खिलाफ इसलामपुर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

छापेमारी टीम में टींकु कुमार, अजय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार प्रभाकर, मनीष कुमार,कौशल कुमार, श्रीमती अनुरानी, प्रकाश चंद्रा आदि कर्मी शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »