आवागमनखोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर में जुड़ेंगे 6 नए कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

हर दिन सुबह 7:40 बजे राजगीर से खुलने वाली यह ट्रेन नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना सिटी होते हुए सुबह 9:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। अब जब इसमें 16 डिब्बे होंगे...

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर से पटना तक चलने वाली राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (03201) में सफर करना अब और भी आरामदायक हो जाएगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने इस ट्रेन में 6 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। विभागीय स्तर पर इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इसके बाद ट्रेन में कुल डिब्बों की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी।

अब तक यह ट्रेन जब सुबह 7:40 बजे राजगीर से खुलती थी, तभी राजगीर स्टेशन से ही सारे डिब्बे यात्रियों से भर जाते थे। इससे नालंदा, पावापुरी, सिलाव, बिहारशरीफ, बेना, हरनौत जैसे स्टेशनों के यात्रियों को चढ़ने तक की जगह नहीं मिलती थी। कई बार लोगों को खड़े-खड़े ही पटना तक सफर करना पड़ता था। अब अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी, और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

इस ट्रेन की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसका किफायती किराया है। 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन सिर्फ 25 रुपये में यात्रियों को राजगीर से पटना पहुंचाती है। यही वजह है कि यह ट्रेन आम लोगों, छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

ट्रेन के समय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन पटना जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे तक राजगीर पहुंच जाएगी। पहले यह ट्रेन रात 11:55 बजे राजगीर पहुंचती थी। इस बदलाव से खासकर देर रात घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य न केवल यात्रा को सुगम बनाना है, बल्कि श्रमजीवी एक्सप्रेस पर पड़ रहे दबाव को भी कम करना है।

हर दिन सुबह 7:40 बजे राजगीर से खुलने वाली यह ट्रेन नालंदा, पावापुरी, बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना सिटी होते हुए सुबह 9:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। अब जब इसमें 16 डिब्बे होंगे तो यात्रियों को न केवल सीट मिलेगी, बल्कि यात्रा भी ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.