बिजवनपर रेल ओवरब्रिज जल्द होगा चालू, एनएच-20 पर यातायात होगा सुगम

बिजवनपर रेल ओवरब्रिज का पूरा होना नालंदा और नवादा जिले के लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। यह परियोजना न केवल यातायात को सुधारने में मदद करेगी बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक होगी…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार और झारखंड की लाइफलाइन मानी जाने वाली नेशनल हाईवे-20 (एनएच-20) पर यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने जा रहा है। बिजवनपर रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चरम पर है और 11 दिसंबर से इसका टू-लेन हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इससे नवादा और आसपास के जिलों के यात्रियों को डायवर्जन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

दरअसल, बिजवनपर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते 6 सितंबर से नवादा जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ रहा था। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एनएचआई के अधिकारियों के अनुसार जनवरी 2024 के अंत तक ओवरब्रिज का फोरलेन पूरा कर लिया जाएगा और इसे जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही धमौली में तैयार टोल प्लाजा भी चालू हो जाएगा, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।

बता दें कि बख्तियारपुर से रजौली तक एनएच-20 को फोरलेन बनाने की परियोजना पर 2,310 करोड़ रुपए की लागत आ रही है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। फोरलेन सड़क से बाजार तक पहुंचने में कम समय लगेगा। जिससे कृषि उपज की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी।

इस परियोजना में गिरियक, बिहारशरीफ, मोरा तालाब, भागन बिगहा, धमौली, वेना और हरनौत में कई एलिवेटेड रोड भी बनाए जा रहे हैं। यह न केवल यातायात को सुगम बनाएंगे, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना को भी कम करेंगे।

हालांकि, रजौली जंगल क्षेत्र में 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अभी बाधित है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के लिए अड़चनें आ रही हैं। एनएचआई इस मुद्दे को सुलझाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

फिलहाल, एनएच-20 का फोरलेन बनना बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बेहतर सड़क नेटवर्क न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में भी तेजी लाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker